सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami issued Agniveer reservation rules Today after his Announcement

Uttarakhand: अग्निवीरों को समूह-ग के वर्दीधारी पदों पर मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नियमावली जारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Sep 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand News: क्षैतिज आरक्षण नियमावली - 2025 के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

Uttarakhand News CM Dhami issued Agniveer reservation rules Today after his Announcement
सीएम धामी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के मूल और स्थायी निवासी पूर्व अग्निवीरों को समूह ग के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। कार्मिक विभाग ने इसकी नियमावली जारी कर दी। जिसके अनुसार पांच विभागों गृह, वन, आबकारी, परिवहन और सचिवालय प्रशासन विभाग में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Trending Videos


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल अग्निवीरों को राज्य की विभिन्न सेवाओं में आरक्षण का लाभ दिए जाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद अब इसकी नियमावली जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें खास बात यह है कि भारतीय सेना में थल सेना, नौ सेना और वायु सेना से अग्निवीर के रूप में सेवानिवृत्त हुए अग्निवीरों को आरक्षण के साथ ही सीधी भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट मिलेगी। वहीं, उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में की गई कुल सेवा अवधि के बराबर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: बड़ी उपलब्धि...एल एंड टी ने 504.2 मीटर आरसीसी लाइनिंग का बनाया रिकॉर्ड

इन पदों पर होने वाली भर्ती में मिलेगा आरक्षण

अग्निवीरों को पुलिस उप निरीक्षक और वन दरोगा भर्ती सहित कई भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा। नियमावली के अनुसार गृह विभाग में पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन विभाग में वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही, परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिवालय रक्षक के पद शामिल हैं।

देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं। उन्हें सम्मान और रोजगार का अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय सेवामुक्त हुए अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। हमारी सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को हर तरह से सेवायोजन का प्रयास कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed