सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rudraprayag Soldier Ravindra Singh martyred in Arunachal Pradesh funeral tomorrow

Uttarakhand: अरुणाचल प्रदेश में बलिदान हुआ रुद्रप्रयाग का जवान रविंद्र सिंह, कल दी जाएगी अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jan 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले बलिदानी रविन्द्र 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए। 

Uttarakhand Rudraprayag Soldier Ravindra Singh martyred in Arunachal Pradesh funeral tomorrow
शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग के जवान हवलदार रविन्द्र सिंह (36) बलिदान हो गए। कल सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Trending Videos


आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले बलिदानी रविन्द्र 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से कल 20 जनवरी को सुबह सात बजे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। खबर के बाद से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।

Uttarakhand: विवाद के बाद 484 गांव की महापंचायत में हुआ फैसला, 2026 में ही होगी नंदा की बड़ी राजजात

ग्राम प्रधान आगर चन्द्रकला देवी ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed