{"_id":"6a82d5b9495d1ef31f099be7","slug":"uttarakhand-secretariat-guards-association-biennial-new-executive-committee-elected-unanimously-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सचिवालय रक्षक संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न; नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सचिवालय रक्षक संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न; नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित
Mon, 17 Aug 2026 03:11 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:11 PM IST
सार
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों एवं संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ
- फोटो : सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव आज सचिवालय में सम्पन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी व उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल को महासचिव, राकेश रयाल और हेमा चंद को संयुक्त सचिव और मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
विज्ञापन
पौड़ी हाईवे पर हाथियों का आतंक: सिद्धबली मंदिर के पास वाहनों पर किया हमला, जान बचाकर भागे लोग, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों एवं संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।