सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sports department will train youth to become Agniveer: Rekha Arya

Uttarakhand: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देगा खेल विभाग, कैबिनेट मंत्री ने दिए अधिकारियों निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड खेल विभाग अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

Uttarakhand Sports department will train youth to become Agniveer: Rekha Arya
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी पहल शुरू होने जा रही है। अब राज्य का खेल विभाग युवाओं को अग्निवीर भर्ती के शारीरिक परीक्षणों के लिए निशुल्क तैयारी करवाएगा। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध खेल सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Trending Videos

बैठक में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले एकता मार्च और दूसरे चरण में सभी जनपदों में निकाले जाने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा भी की गई। कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में युवा महोत्सव आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक जयराज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: आपदा ने ऐसा उजाड़ा कि दिवाली पर भी रोशन नहीं होगा मजाड़ा गांव, दर्द से टूट चुके कई परिवार

विशेष प्रशिक्षक होंगे नियुक्त

कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में हुई बैठक के बाद मंत्री आर्या ने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ्त होगा ताकि हर युवा को देश सेवा का मौका मिल सके। फिलहाल खेल विभाग के पास उपलब्ध प्रशिक्षकों के जरिये युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा लेकिन भविष्य में इस कार्य के लिए विशेष मानव संसाधन की व्यवस्था किए जाने की योजना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed