Uttarakhand: दोपहर बाद बिगड़ा मौसम; देहरादून-मसूरी में जमकर हुई बारिश, गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत
Uttarakhand Weather Update Today: प्रदेश में कई दिनों से तेज गर्मी हो रही थी। ऐसे में अब बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर बारिश हुई। बारिश ने दिन से भर से हो रही तेज गर्मी से लोगों को राहत दी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
Uttarakhand Weather: सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरा पारा
इसके अलावा प्रदेश भर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो सात जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): शहर में बारिश हुई और तापमान में गिरावट हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
वीडियो राजपुर रोड इलाके से है। pic.twitter.com/PbweYg99kQ