{"_id":"6a036aad26b6c2092f071b3a","slug":"uttarakhand-weather-warning-issued-for-rain-hailstorms-and-storms-in-several-districts-today-orange-alert-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 13 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों में 13 मई को बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
Trending Videos
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
Uttarakhand Weather: बदले पैटर्न का असर, बीते साल से मई में नहीं हो रही गर्मी, पहाड़ और मैदान में भी गिरा पारा