सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers Open on June 1st Flowers Begin to Add Splendor Chamoli News Uttarakhand

Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा

प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

फूलों की घाटी एक जून को खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौट आया है। 

Valley of Flowers Open on June 1st Flowers Begin to Add Splendor Chamoli News Uttarakhand
फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से पहले ही रंग-बिरंगे फूलों से रंगत बिखेरने लग गई है। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।



फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। घाटी का निरीक्षण करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी चेताना कांडपाल के नेतृत्व में गई टीम वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि घाटी में फूलों के खिलने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 300 प्रजाति के फूल है खिलते
इस समय यहां दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इसमें कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजा सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे, लैनुगिनोमा सहित अन्य फूल शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  विधायक निधि के लिए 375 करोड़ जारी, हर विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़

उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के बीच यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed