{"_id":"6a15a7ba3ac76c847400c936","slug":"high-tension-line-passing-over-the-market-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-123966-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बाजार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बाजार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 26 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
शिविर में उपभोक्ताओं ने दर्ज कराईं शिकायतें
नारायणबगड़। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंंच कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में केवर के प्रधान देवेंद्र कोहली ने टैक्सी स्टैंड परखाल तिराहे पर बाजार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को बंच केबल में परिवर्तित करने तथा केवर गांव में झूल रही एलटी लाइन के तारों को ठीक करने की शिकायत की।
त्रिलोक सिंह परिहार ने भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर बंच केबल लगाने का आग्रह किया। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंंच के उपभोक्ता सदस्य अर्जुन बिष्ट तथा मंंच के विधि सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए चमोली तथा रुद्रप्रयाग के उपभोक्ताओं के लिए गौचर में सीजीआरएफ का कार्यालय स्थापित किया गया है। दोनों जिलों के उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए स्वयं कार्यालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर यूपीसीएल के ईई शलेन्द्र सिंह बिष्ट, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड नारायणबगड़ रामकुमार कौशिक मौजूद रहे। संवाद