सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vedas Upanishads Now Just a Click Away Pragyanam AI Chatbot Ready Shridev Suman University Initiative

Rishikesh: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की पहल, अब वेद-उपनिषद होंगे एक क्लिक पर, 'प्रज्ञानम्' AI चैटबॉट तैयार

राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Mar 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने एक अनूठी पहल की है। अब वेद-उपनिषद की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। विवि के पीएलएमएस परिसर में बीसीए विभाग के शिक्षकों ने यह चैट बॉक्स तैयार किया है।

Vedas Upanishads Now Just a Click Away Pragyanam AI Chatbot Ready Shridev Suman University Initiative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की है। विवि ने प्रज्ञानम् नामक एआई चैटबॉट तैयार किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अब विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम लोगों के लिए वेद, उपनिषद और प्राचीन विज्ञान से जुड़े ज्ञान को सरल और सुलभ बना रहा है।

Trending Videos


विवि प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में लगभग सभी पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल किए जाने के बाद प्रज्ञानम् छात्रों के लिए एक उपयोगी टूल साबित होगा, जिससे जटिल विषयों को समझना आसान होगा। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में बीसीए विभाग के शिक्षकों ने यह चैट बॉक्स तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के समन्वयक डॉ. गौरव वाष्णेय ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक-एक विशिष्ट विषय पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके तहत श्रीदेव सुमन विवि को भारतीय ज्ञान परंपरा विषय मिला।विवि ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस आयोजित की और शोध-पत्रों पर आधारित एक पुस्तक भी प्रकाशित की, जिससे एक व्यापक और प्रमाणिक डेटा बेस तैयार हुआ।

ये भी पढे़ं...Haridwar:  कुंभ की जमीनें महलों में बदलीं, धर्मनगरी का स्वरूप संकट में, प्रशासन और संतों से संरक्षण की अपील

डॉ. वाष्णेय ने बताया कि लगभग एक वर्ष के निरंतर प्रयास के बाद इसी शोध-आधारित सामग्री पर प्रज्ञानम एआई चैटबॉट विकसित किया गया।यह चैटबॉट वेद, उपनिषद, प्राचीन गणित, खगोल विज्ञान, ज्योतिष और अन्य पारंपरिक ज्ञान से जुड़े सवालों के प्रमाणिक और शोध-आधारित उत्तर उपलब्ध कराता है। इसकी खासियत यह है कि यह न केवल लिखित रूप में उत्तर देता है, मौखिक रूप से भी जवाब देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed