सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VHP international president says in Haridwar temples are not tourist destinations they are only for worship

Haridwar: विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पर्यटन स्थल नहीं हैं मंदिर, पूजा करने वाले ही जाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

आलोक कुमार ने कहा कि नवरात्रि में आयोजित गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, अपितु माता अंबा की आराधना से जुड़ी धार्मिक परंपरा है। ऐसे आयोजनों की मूल धार्मिक भावना और परंपरा को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में अन्य धर्मों के लोगों को आने का आग्रह करना ठीक नहीं है।

VHP international president says in Haridwar temples are not tourist destinations they are only for worship
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के धार्मिक पूजा स्थलों और श्रद्धा केंद्रों की अपनी प्राचीन परंपराएं, मर्यादाएं और धार्मिक व्यवस्था होती हैं। मंदिर पर्यटन और भ्रमण के स्थल नहीं हैं, वहां भगवान की पूजा-अर्चना होती है, इसलिए इनमें केवल भगवान को मानने और पूजने वाले जाएं।

Trending Videos


पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक कुमार ने कहा कि नवरात्रि में आयोजित गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, अपितु माता अंबा की आराधना से जुड़ी धार्मिक परंपरा है। पारंपरिक रूप से इसे नंगे पैर एवं दीप के साथ देवी की आराधना के रूप में किया जाता है। ऐसे आयोजनों की मूल धार्मिक भावना और परंपरा को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में अन्य धर्मों के लोगों को आने का आग्रह करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में मक्का-मदीना के पवित्र स्थलों पर गैर मुस्लिम प्रवेश प्रतिबंधित है। ईसाई संप्रदायों एवं अन्य धार्मिक परंपराओं में भी धार्मिक स्थलों के संबंध में विशेष व्यवस्थाएं प्रचलित हैं। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि प्रत्येक धर्म अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार रखता है।

Haridwar: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, सीएम धामी समेत देशभर से नेता पहुंचे

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में डेमोग्राफी में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने मांग करती है कि यह अध्ययन किया जाए कि हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में किसी विशेष समुदाय की बसावट किसी संगठित योजना के अंतर्गत तो नहीं बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखते हुए समाज व शासन को मिलकर संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed