{"_id":"696a5e8fd7db3d71eb00461e","slug":"vice-president-cp-radhakrishnan-will-arrive-in-dehradun-tomorrow-security-rehearsal-on-airport-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice President Dehradun Visit: कल देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट से दून तक दौड़ाई गई फ्लीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vice President Dehradun Visit: कल देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट से दून तक दौड़ाई गई फ्लीट
Fri, 16 Jan 2026 09:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:33 PM IST
सार
देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
सीपी राधाकृष्णन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पसीना बहाना।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति कल सुबह करीब 9:55 बजे विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: 27 जनवरी को UCC लागू हुए होगा एक वर्ष, सीएम धामी बोले-जनता में सकारात्मक माहौल
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाई गई। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल प्रदीप राणा आदि उपस्थित रहे।