फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar-Herbertpur will remain in darkness even on Diwali

Dehradun News: दिवाली पर भी अंधेरे में रहेगी विकासनगर-हरबर्टपुर की लाइफलाइन

Tue, 03 Nov 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Vikasnagar-Herbertpur will remain in darkness even on Diwali
- कैनाल रोड पर न रोशनी का इंतजाम न गड्ढों से निजात, जाम से बचने के रास्ता में हादसों का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। विकासनगर और हरबर्टपुर बाजार के जाम से बचने के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबी कैनाल रोड रोजाना हजारों लोगों के आवागमन का वैकल्पिक रास्ता बनी है, लेकिन यह सड़क खुद बदहाली और अंधेरे से जूझ रही है। दीपावली पर भी इस मार्ग को रोशन करने की तैयारी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में त्योहार के दौरान बढ़ने वाला यातायात हादसों का खतरा बढ़ा सकता है।
दिन और शाम के समय विकासनगर व हरबर्टपुर बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे बचने के लिए वाहन चालक कैनाल रोड का इस्तेमाल करते हैं। यह मार्ग दो नगर पालिका क्षेत्रों से होकर गुजरता है, रास्ते पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। जहां लाइटें लगी हैं, वहां उनके बीच काफी दूरी है। नतीजतन शाम ढलते ही सड़क के कई हिस्से अंधेरे में डूब जाते हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे मकान, पैदल चलने वालों पर खतरा

कैनाल रोड के किनारे कई स्थानों पर मकान बिल्कुल सड़क से सटे हैं। अंधेरे में पैदल चलने वाले लोगों और सड़क पार करने वालों को वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंदी से बढ़ेगा कैनाल रोड पर दबाव

धनतेरस से विकासनगर मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद उन्हें कैनाल रोड की ओर भेजा जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा। दूसरी ओर सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। अंधेरा, खराब सड़क और बढ़ता यातायात मिलकर दीपावली पर राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं। सवाल यह है कि दोनों नगर पालिकाएं त्योहार से पहले इस मार्ग पर रोशनी और सड़क की मरम्मत का इंतजाम क्यों नहीं कर सकीं।
कैनाल रोड पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। जहां स्ट्रीट लाइट की जरूरत है, वहां व्यवस्था की जाएगी। - धीरज बॉबी नौटियाल, अध्यक्ष, नगर पालिका विकासनगर

कैनाल रोड पर स्ट्रीट लाइट की स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार लाइटें लगाने और खराब व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। - नीरू देवी, अध्यक्ष, नगर पालिका हरबर्टपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed