फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar inundated by torrential rain

Dehradun News: मूसलाधार बारिश से विकासनगर जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Tue, 18 Aug 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 18 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vikasnagar inundated by torrential rain
सोमवार शाम अचानक बदले मौसम के मिजाज और करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने विकासनगर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। निकासी की उचित व्यवस्था न होने से मेन बाजार से लेकर कॉलोनियों तक भारी जलभराव हो गया। वहीं, उदियाबाग नाले के उफान पर आने से रसूलपुर क्षेत्र के दर्जनों घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते शहर के मुख्य बाजार, सिनेमा गली, पंजाबी कॉलोनी, कॉलेज रोड, 28 फिटा रोड, देवदत्त मार्ग, भट्टा रोड, मुस्लिम बस्ती, गुरुद्वारा गली, एनफील्ड और दिनकर विहार की मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि पानी दुकानों और गोदामों के अंदर तक पहुंच गया। बारिश के दौरान सड़कें पूरी तरह वीरान हो गईं और राहगीरों से लेकर स्थानीय लोग जहां-तहां दुकानों व मकानों में कैद होकर रह गए। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी पानी भरने से अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के बाद भी बाहर नहीं निकल सके और जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे।उधर, देर शाम विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जाने वाले उदियाबाग नाले में तेज बहाव के कारण पानी किनारों को तोड़कर बाहर आ गया और रसूलपुर क्षेत्र के घरों में घुस गया। नगर पालिका अध्यक्ष व रसूलपुर निवासी धीरज बॉबी नौटियाल ने इसके लिए सीधे तौर पर कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि मानसून से पहले हर साल विधायक निधि से इस नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन पिछले तीन वर्षों से सफाई का काम पूरी तरह ठप है। इसी अनदेखी के कारण नाले के पानी ने आबादी क्षेत्र को अपना निशाना बनाया है।भारी बारिश और जलभराव का शिकार केवल आम जनता ही नहीं हुई, बल्कि आपदा के समय लोगों की जान बचाने वाली एसडीआरएफ को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। डाकपत्थर चौक स्थित एसडीआरएफ यूनिट के कार्यालय में अचानक बारिश का पानी घुसने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिस समय कार्यालय में पानी घुसा, वहां कई जवान मौजूद थे। स्थिति बेकाबू होती देख जवानों को अपने निजी कपड़ों के साथ-साथ महत्वपूर्ण विभागीय उपकरणों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन में जवानों ने पाइप व मोटर लगाकर पानी को बाहर फेंकना शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed