सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wed in Uttarakhand Weddings will be on adventure, spiritual, eco-friendly themes Know new things

Uttarakhand: साहसिक, आध्यात्मिक, ईको फ्रैंडली थीम पर होंगी शादियां, डेस्टिनेशन वेडिंग फ्रेमवर्क हुआ तैयार

राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Jun 2025 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Wed in Uttarakhand: सरकार का मानना है कि उत्तराखंड के सांस्कृतिक आकर्षण के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं राज्य को एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी।

Wed in Uttarakhand Weddings will be on adventure, spiritual, eco-friendly themes Know new things
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में साहसिक, आध्यात्मिक, पर्यावरण अनुकूल सरीखी थीम पर शादियां हो सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की ओर कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने वेड इन उत्तराखंड का फ्रेमवर्क निर्धारित कर दिया है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विवाह पर्यटन के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगी।

Trending Videos


सरकार का मानना है कि उत्तराखंड के सांस्कृतिक आकर्षण के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं राज्य को एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने डेस्टिनेशन वेडिंग फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। इस पहल को लागू करने के लिए निगरानी रखने, प्रगति का मूल्यांकन करने और चुनौतियों को हल करने के लिए राज्य स्तरीय विवाह पर्यटन विकास समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार विवाह स्थलों, सेवा प्रदाताओं और टूर ऑपरेटरों के लिए स्पष्ट प्रमाणन और पैनल प्रक्रिया बनाएगी। यह पूरा कारोबार लाइसेंस में संशोधन के माध्यम किया जाएगा। शोर नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय प्रभाव को कमर करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लागू दिशा-निर्देशों को लागू किया जाएगा। विवाह समारोह के लिए लाइसेंस और अनुमतियों के लिए एक समर्पित एकल खिड़की पोर्टल बनेगा, जिसमें नियमों, विनियमों और अन्य उपयोगी सेवाओं से संबंधित जानकारी एक ही फोरम पर होगी। पर्यटन विकास परिषद नोडल इकाई होगी और जीएमवीएन और केएमवीएन संयुक्त रूप से पर्यटन विभाग को सहयोग करेंगे।

Uttarakhand Cabinet: बड़ा फैसला...शराब पर सेस से बेसहारा बच्चों व निराश्रित महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

नए और छिपे डेस्टिनेशन में सुविधाएं जुटेंगी
वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए नए और छिपे क्षेत्रों की पहचान होगी। उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क, रेल, हवाई व संचार कनेक्टिविटी के साथ बिजली, पानी, अन्य के बुनियादी ढांचे का विकास होगा। बड़े समूहों, लग्जरी सेवाओं की मेजबानी करने वाले होटलों, रिसॉर्ट और भव्य स्थलों का विकास किया जाएगा। निजी क्षेत्र के सहयोग से अस्थायी व टेंट की आवासीय सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

विवाह समारोह के लिए आदर्श स्थलों का होगा प्रचार
राज्य में विवाह समारोह के लिए आदर्श स्थलों जैसे ऋषिकेश से नदी तट और साहसिक स्थल मसूरी में पहाड़ी रिसॉर्ट, अल्मोड़ा में विरासत संपत्तियों को सूचीबद्ध कर उनका प्रचार किया जाएगा। विभिन्न विपणन माध्यमों से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और डेस्टिनेशनल वेडिंग स्थलों को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक सामग्री तैयार होगी।

इस तरह की होंगी वेडिंग पैकेज के थीम
साहसिक विवाह, आध्यात्मिक विवाह, पर्यावरण अनुकूल विवाह, पारंपरिक कुमाऊं या गढ़वाली शैली के विवाह जैसे अन्य विषयों पर केंद्रित विवाह पैकेज तैयार किए जाएंगे। इन सभी थीम पर आधारित स्थलों को शामिल करते हुए अनुभवात्मक पर्यटन क्लस्टर विकसित होंगे। विवाह स्थलों के पौराणिक महत्व को उजागर करने के साथ प्रभावशाली मार्केटिंग विशेषज्ञों की मदद से इनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इवेंट प्लानर्स, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों व ट्रैवल एजेंटों के लिए संभावित डेस्टिनेशनल स्थलों पर परिचयात्मक भ्रमण कार्यक्रम कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed