{"_id":"6a632fc783b06d582e0fab40","slug":"wildlife-smuggling-case-in-kotdwar-leopard-killed-in-trap-two-years-ago-accused-arrested-before-selling-skin-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश: दो साल पहले फंदे से मारा था गुलदार, खाल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश: दो साल पहले फंदे से मारा था गुलदार, खाल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2026 03:01 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:01 PM IST
सार
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था। इसके बाद उसने खाल निकालकर अपने पास छिपाकर रख ली थी और उचित खरीदार मिलने पर उसे बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी जिले की सतपुली थाना पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश किया है। आरोपी खाल को हरियाणा में बेचने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार ग्राम पोखरी (दुधारखाल) निवासी संदीप धस्माना के पास गुलदार की खाल होने और उसे बेचने की तैयारी की सूचना मिली थी। जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घर में रखे एक टिन के बॉक्स से गुलदार की खाल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था।
विज्ञापन
Uttarakhand: बैठक में सीएम धामी के निर्देश, राजाजी के लिए भी बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
विज्ञापन
इसके बाद उसने खाल निकालकर अपने पास छिपाकर रख ली थी और उचित खरीदार मिलने पर उसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस प्रकरण में किसी वन्यजीव तस्करी गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।