फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: दीपक हत्याकांड; आरोपी ने किया खुलासा, अनैतिक कार्य का बना रहे थे दबाव इसलिए किए ताबड़तोड़ वार

Fri, 24 Jul 2026 03:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 24 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

बीते दिनों कारोबारी दीपक गुप्ता पर उनके घर के भीतर धारदार हथियार से हमला किया गया। आरोपी ने उनकी पीठ और गर्दन पर कई गहरे वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun Deepak murder case accused reveals he was being pressured into an immoral act
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में कारोबारी दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी रोहन प्रजापति ने पुलिस को बताया कि दीपक गुप्ता उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बना रहे थे।



इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के इस बयान की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहन प्रजापति (20) से लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह हाल ही में कुछ समय से दीपक के संपर्क में था। अनैतिक कार्य के लिए बनाए जा रहे दबाव के कारण उसके और दीपक गुप्ता के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर बुधवार की शाम उसने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपक गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

दूरी बर्दाश्त न हुई, रची खूनी साजिश: संगीता मेरी न हुई तो नेगी की भी नहीं होने दूंगा; सुसाइड नोट में छलका दर्द

Dehradun Deepak murder case accused reveals he was being pressured into an immoral act
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पटेलनगर थाना क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव में रहने वाले 48 वर्षीय कारोबारी दीपक गुप्ता पर शाम करीब पांच बजे उनके घर के भीतर धारदार हथियार से हमला किया गया। आरोपी ने उनकी पीठ और गर्दन पर कई गहरे वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

Dehradun Deepak murder case accused reveals he was being pressured into an immoral act
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना के दौरान दीपक गुप्ता की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा मिला। परिजनों ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसी बीच परिवार की एक महिला घर से कुछ दूरी पर स्थित पटेलनगर थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Deepak murder case accused reveals he was being pressured into an immoral act
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसकी पहचान माजरा प्रधान वाली गली निवासी एवं बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति के रूप में हुई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फाॅरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब आरोपी के दावों की पुष्टि के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, दोनों के बीच संपर्क और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dehradun Deepak murder case accused reveals he was being pressured into an immoral act
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या के खौफ में लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed