फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women to receive State Stree Shakti Tilu Rauteli Award for outstanding work

Dehradun News: उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को मिलेगा राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार

Mon, 27 Jul 2026 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women to receive State Stree Shakti Tilu Rauteli Award for outstanding work
प्रदेशभर से 217 महिलाओं ने किया इसके लिए आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए प्रदेश भर से 217 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को 220 आवेदन मिले हैं।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन के लिए 10 जुलाई अंतिम तिथि घोषित की गई थी। इसके लिए विभाग को अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से आठ, चमोली और चंपावत से 12-12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी से आठ, पिथौरागढ़ से 13, रुद्रप्रयाग से 11, टिहरी से 13, ऊधमसिंह नगर से 11 एवं उत्तरकाशी जिले से 24 आवेदन मिले हैं। विभाग के निदेशक बीएल राणा के मुताबिक पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय कमेटियां अपनी संस्तुति निदेशालय को भेज चुकी हैं। यह पुरस्कार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अद्वितीय और साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों को प्रोत्साहित करने के लिए 2006 में शुरू किया गया था। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ 51,000 की नकद धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

------------
35 महिलाओं को मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
प्रदेश की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए राज्य भर से 220 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इसमें सबसे अधिक 29 आवेदन उत्तरकाशी जिले से हैं। जबकि अल्मोड़ा से 24, बागेश्वर से चार, चमोली से 21, चंपावत से 14, देहरादून से 19, हरिद्वार से 20, नैनीताल से 22, पौड़ी से 18, पिथौरागढ़ से 14, रुद्रप्रयाग से पांच, टिहरी से 17 और ऊधमसिंह नगर से 13 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed