सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work on Chamiyala parking and DDhat taxi stand will be expedited.

Dehradun News: चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड का काम होगा तेज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Work on Chamiyala parking and DDhat taxi stand will be expedited.
विज्ञापन
-सचिव आवास ने दिए निर्देश, चमियाला का पार्किंग विवाद सुलझा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने टिहरी के चमियाला में बहुद्देश्यीय पार्किंग और पिथौरागढ़ के डीडीहाट में टैक्सी स्टैंड निर्माण की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने दोनों कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

लंबे समय से भूमि विवाद के कारण रुकी नगर पंचायत चमियाला की पार्किंग परियोजना अब गति पकड़ेगी। बैठक में बताया गया कि व्यापार मंडल और नगर पंचायत के बीच समन्वय बन गया है। व्यापार मंडल मीटिंग हॉल और शौचालय निर्माण की शर्त पर भूमि देने को तैयार है। सचिव ने 166.93 लाख की इस योजना को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में टैक्सी स्टैंड को अब आधुनिक और समेकित परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सुरक्षा मानकों को देखते हुए इसका पुनरीक्षित बजट 612.48 लाख तैयार किया गया है। लागत पांच करोड़ से अधिक होने के कारण इसे तकनीकी समीक्षा प्रकोष्ठ को भेजा गया है, जहां से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू होगा। सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed