सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man distressed by police harassment, committed suicide Kotdwar News Uttarakhand police

Kotdwar: पुलिस की प्रताड़ना से दुखी युवक ने दी जान, बहन की शादी के लिए गुजरात से था आया, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी,कोटद्वार Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 02 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने अपनी जान दे दी। मामले में एसएसपी ने दिए जांच के आदेश दिए है। थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया।
 

Young man distressed by police harassment, committed suicide Kotdwar News Uttarakhand police
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

नगर के निकटवर्ती गांव रैतपुर में एक युवक ने घर से कुछ फासले पर बने पुल पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की। इसमें युवक ने अपनी चोट दिखाते हुए सतपुली थानाध्यक्ष और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर एएसपी कोटद्वार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos

शुक्रवार शाम सतपुली बाजार में नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक पंकज कुमार ने एक व्यक्ति के पांव पर बाइक चढ़ा दी थी। इस पर विवाद होने पर पुलिस युवक को थाने ले गई थी। युवक का चालान कर बाइक सीज कर दी थी। रात करीब 8 बजे युवक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया था। घर में युवक खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था।इसके बाद उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और फिर पुल पर पहुंचकर दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह राहगीरों ने जयहरीखाल विकासखंड के भिताड़ा पुल पर हेलमेट पहने युवक का शव लटका देखा। मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त पंकज कुमार (21), ग्राम रैतपुर के रूप में की। सतपुली से पहुंची एसडीआरएफ ने शव को पुल से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पहले वीडियो पोस्ट की और फिर मौत को गले लगाया

शुक्रवार रात युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 12 बजे एक वीडियो पोस्ट किया गया। घर के भीतर कमरे में बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सतपुली पुलिस एवं थानाध्यक्ष पर मारपीट करने और थाने में रिश्तेदारों को खरी-खोटी सुनाने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया गया है। युवक के पिता का कोरोनाकाल में निधन हुआ था। वर्तमान में युवक गुजरात में किसी कंपनी में नौकरी करता था। वह परिवार की आजीविका का अकेला ही सहारा था। पिछले रविवार को युवक की बड़ी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर आया था। परिवार में उसकी शादीशुदा बड़ी बहन के अलावा एक छोटी बहन और मां हैं।

ये भी पढे़ं...Tehri: आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

 

.बोले एसएसपी

आरोपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के निर्देश एएसपी कोटद्वार को दिए गए हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। -सर्वेश पंवार, एसएसपी पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed