{"_id":"6a7f6bb06680b2a76f0b4867","slug":"100-packets-of-plastic-seized-from-the-house-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114570-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मकान से प्लास्टिक के 100 पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मकान से प्लास्टिक के 100 पैकेट बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। सदर थाना पुलिस और नूंह सीआईए की संयुक्त टीम ने उपमंडल के गांव कुहकबान राजपुर स्थित एक मकान में दबिश देकर ऑनलाइन डिलीवरी से संबंधित सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में ऑनलाइन डिलीवरी से संबंधित काफी सामान रखा हुआ है। सूचना के आधार पर सदर थाना और नूंह सीआईए की टीम ने मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 36 सीलबंद कट्टे और 64 खुले कट्टे मिले। इनके अंदर नामी कंपनी के ऑनलाइन डिलीवरी के पैकेट भरे हुए थे।
पुलिस टीम ने सभी कट्टों और पैकेटों को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन डिलीवरी का सामान मकान में कैसे पहुंचा। सामान किसी डिलीवरी कंपनी का है या किसी वारदात के बाद यहां लाकर छिपाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि बरामद किए गए सामान की जांच और संबंधित कंपनियों से संपर्क के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।