{"_id":"6a7f6b3ce3e1a99fb702ec77","slug":"traffic-jam-on-the-highway-after-tractor-trolley-overturns-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-127023-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
मीतरोल गांव के पास दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। होडल से पलवल की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण हादसा हुआ।
जाम में स्कूल जाने वाले बच्चे भी फंस गए। वहीं, फरीदाबाद की ओर नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से ईंटों को हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को किनारे कराया। इसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। मुड़कटी थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना ने बताया कि हादसे को लेकर शिकायत नहीं मिली है। दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवा दिया गया है।