{"_id":"6a52900bb3216329e50ee177","slug":"107-cases-registered-and-214-accused-arrested-for-cow-slaughter-in-three-months-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113537-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन माह में 107 केस दर्ज, गोकशी के 214 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन माह में 107 केस दर्ज, गोकशी के 214 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
गोकशी और गोवंश तस्करी के खिलाफ नूंह जिला पुलिस ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अवधि में पुलिस ने 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी है। वर्ष 2025 की समान अवधि में 51 मामले दर्ज हुए थे और 157 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। जिला पुलिस के अनुसार, तीन माह के अभियान में 207 गाय, 15 बछड़े, 52 सांड, 13 गोवंश की खाल तथा 2,865 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। इसके अलावा गोवंश तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 72 वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर गोकशी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। विभिन्न पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। हाल के महीनों में गोतस्करों और पुलिस के बीच कई मुठभेड़ों में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दो जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति भी दी है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि गोकशी और गोवंश तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।