फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SI Mukesh Phogat bid a final farewell with state honors.

Delhi NCR News: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एसआई मुकेश फोगाट को अंतिम विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गो-तस्करों के खिलाफ अभियान में हुए थे शहीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मुकेश फोगाट का शनिवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुर बिल्लोच में पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अंतिम विदाई में नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस गार्ड ने शस्त्र झुकाकर अंतिम सलामी दी, जबकि उनके पुत्र मन्नू ने मुखाग्नि दी। भाजपा जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुरिया ने उन्हें मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 28 अक्टूबर 1991 को हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए मुकेश फोगाट वर्तमान में पुन्हाना सीआईए में तैनात थे। जिस अभियान में यह हादसा हुआ, उसमें पुलिस ने गो-तस्करों के कैंटर से 15 गोवंश को सुरक्षित छुड़ाया था। उनका बलिदान पुलिस सेवा में साहस और समर्पण की मिसाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed