{"_id":"6a7e186741471256d103a9bc","slug":"12-buses-will-run-from-palwal-to-gurugram-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126979-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पलवल से गुरुग्राम जाएंगी 12 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पलवल से गुरुग्राम जाएंगी 12 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से 12 बसें रवाना होंगी। भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने बताया कि सभी बसों में लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप ग्राउंड ले जाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बसों में विभाजन विभीषिका का दर्द झेल चुके परिवारों के सदस्य भी शामिल होंगे। गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता लोगों को संबोधित करेंगे। सूरज पांडे के अनुसार जिले से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी को उस त्रासदी के इतिहास से अवगत कराना है।