{"_id":"6a747c88f82896c6220b78cf","slug":"30-mcd-daily-wage-employees-to-be-regularized-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149342-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी के 30 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी के 30 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे पक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री शनिवार को 172 कर्मचारियों को देंगी नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। वह वर्षों से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत 30 कर्मचारियों को नियमित (पक्का) कर रही है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को भी नियमित किया जा रहा है। सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा 172 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगी।
एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, नियमित किए जाने वाले 30 कर्मचारियों में 18 मल्टी टास्किंग स्टाफ (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन), नौ मल्टी टास्किंग स्टाफ (डीईएमएस), दो मल्टी टास्किंग स्टाफ (जनरल श्रेणी) और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ (हॉर्टीकल्चर) शामिल हैं। लंबे समय से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत इन कर्मचारियों को नियमित किए जाने से उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान सेवा संबंधी लाभ मिल सकेंगे।
एमसीडी के अनुसार, अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 93 कर्मचारियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें 53 मल्टी टास्किंग स्टाफ (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन), 24 मल्टी टास्किंग स्टाफ (डीईएमएस) के अलावा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न तकनीकी एवं सहायक पदों पर नियुक्त कर्मचारी शामिल हैं। कार्यक्रम में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के माध्यम से चयनित 49 स्वास्थ्य कर्मियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें 34 पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर, 11 लेबोरेटरी असिस्टेंट और चार डाइटिशियन शामिल हैं।