फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3,500 and mobile phone looted after posing as passengers; three arrested.

Delhi NCR News: सवारी बनकर लूटे 3500 रुपये और मोबाइल, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

होडल में सवारी बनकर टेंपो में बैठे बदमाशों ने रास्ते में एक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन और 3500 रुपये लूट लिए। मामले में सीआईए होडल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार गांव नेवाना निवासी आदिल ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ अगस्त को सुबह करीब नौ बजे वह बाबरी मोड़ होडल से टेंपो में सवार होकर घर जा रहा था। टेंपो में चालक के अलावा दो अन्य सवारियां पहले से बैठी थीं। ओमबीर अस्पताल से करीब 500 मीटर आगे आरोपियों ने टेंपो रुकवाकर हाथापाई की और मोबाइल फोन व 3500 रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे रास्ते में उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 अगस्त को गुप्त सूचना व साक्ष्यों के आधार पर गांव बिसरू, थाना बिछोर निवासी नजरूद्दीन उर्फ नजरू, सलाउद्दीन उर्फ सुल्ला और शाहिद को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त टेंपो, मोबाइल व नकदी बरामद करने के लिए रिमांड लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed