{"_id":"6a52334a299816b8f30f9867","slug":"3750-lakh-robbery-at-burari-flyover-solved-two-company-employees-turn-out-to-be-the-masterminds-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145204-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुराड़ी फ्लाईओवर पर 37.50 लाख की लूट का पर्दाफाश, कंपनी के दो कर्मचारी निकले मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुराड़ी फ्लाईओवर पर 37.50 लाख की लूट का पर्दाफाश, कंपनी के दो कर्मचारी निकले मास्टरमाइंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरा साथी भी गिरफ्तार, 36.92 लाख रुपये बरामद; सीसीटीवी, तकनीकी जांच और झूठी कहानी ने खोली साजिश की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीराबाद इलाके में बुराड़ी फ्लाईओवर के पास 37.50 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि लूट की साजिश किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि कैश ले जा रहे निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों-अभिषेक (26) और योगेश (26) के साथ उनके साथी विपिन (29) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 36.92 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि विज्ञापन क्षेत्र से जुड़ी एक निजी कंपनी के कर्मचारी मोहनदास, अभिषेक और योगेश चांदनी चौक से 45.50 लाख रुपये का कलेक्शन लेकर लौट रहे थे। मोहनदास और अभिषेक एक बाइक पर 37.50 लाख रुपये का बैग लेकर चल रहे थे, जबकि योगेश दूसरी बाइक पर आठ लाख रुपये लेकर पीछे था। बुराड़ी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहनदास और अभिषेक की बाइक को टक्कर मारकर 37.50 लाख रुपये वाला बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक आरोपी पकड़ में आ गया, लेकिन बाद में जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास वह भाग निकला। इसके बाद तीनों कर्मचारियों ने पुलिस को लूट की सूचना दी।
योगेश ने बताया बदमाश ने उसके कंधे पर काटा, जांच में चोट के निशान नहीं मिले
वजीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर स्पेशल स्टाफ को जांच में शामिल किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के साथ तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान योगेश ने दावा किया कि आरोपी ने उसके कंधे पर काटा और मोबाइल भी लूट लिया, लेकिन उसके शरीर पर काटने का कोई निशान नहीं मिला। वहीं तलाशी में उसका कथित लूटा गया मोबाइल उसकी बाइक की डिक्की से बरामद हो गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद पकड़े गए आरोपी को दोनों ने जानबूझकर छोड़ा था
सख्ती से पूछताछ करने पर अभिषेक और योगेश ने पूरी साजिश कबूल कर ली। दोनों ने बताया कि वे रोहिणी स्थित विपिन के कैफे पर आते-जाते थे, जहां उन्होंने कंपनी के कैश मूवमेंट की जानकारी साझा की। इसके बाद विपिन ने तीन अन्य युवकों को साथ लेकर लूट की योजना बनाई और चांदनी चौक से ही कर्मचारियों का पीछा शुरू कर दिया। वारदात के बाद पकड़े गए आरोपी को भी दोनों कर्मचारियों ने जानबूझकर फरार होने दिया ताकि साजिश उजागर न हो। पुलिस ने विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।