{"_id":"6a4fadb68d8f2c44da077925","slug":"78-out-of-79-mcd-roads-met-the-standards-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144968-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी की 79 में से 78 सड़कें मानकों पर खरी उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी की 79 में से 78 सड़कें मानकों पर खरी उतरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आयोग ने 8 जुलाई को 10 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात कर दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 79 सड़कों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और सड़क की धूल को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत दिल्ली में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शहरी सड़कों के पुनर्निर्माण और सड़कों को पूरी तरह पक्का करने के कार्यों की समीक्षा की गई। आयोग ने 8 जुलाई को 10 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 79 सड़कों का निरीक्षण किया। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 13 किलोमीटर थी।
निरीक्षण में पाया गया कि 79 में से 78 सड़कें पूरी तरह पक्की थीं और वे आयोग के तय मानकों के अनुरूप थीं। केवल एक सड़क पर निर्माण और पुनर्निर्माण का कार्य जारी मिला। इससे पहले 18 जून को आयोग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत आने वाली 48 सड़कों का भी निरीक्षण किया था। करीब 69 किलोमीटर लंबी इन सड़कों में से 41 सड़कें पूरी तरह मानकों के अनुसार पक्की मिलीं, जबकि सात सड़कों पर पेविंग अधूरी पाई गई। इसके अलावा नौ स्थानों पर बिना पक्के रास्ते और 21 सड़कों पर पक्का सेंट्रल वर्ज नहीं मिला। इस मामले में गलत रिपोर्टिंग को लेकर आयोग ने पीडब्ल्यूडी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
सीएक्यूएम के एक अधिाकरी ने बताया कि सड़कों की बेहतर पेविंग से सड़क की धूल कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। आयोग ने संबंधित एजेंसियों को बाकी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और सड़कों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।