{"_id":"6a60bb8a75b807c6230765b7","slug":"84-government-services-in-delhi-will-now-be-delivered-in-less-time-some-tasks-will-be-completed-instantly-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146998-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में 84 सरकारी सेवाएं अब कम समय में, कुछ काम तुरंत होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में 84 सरकारी सेवाएं अब कम समय में, कुछ काम तुरंत होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस, परमिट और मंजूरियां तेजी से मिलेंगी, कारोबार करना होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी सेवाएं अब पहले से कम समय में मिलेंगी। दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत मिलने वाली 84 सेवाओं के निपटारे की समय सीमा घटा दी है। कुछ सेवाएं अब आवेदन के तुरंत बाद उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से नागरिकों और कारोबारियों दोनों को तेज, पारदर्शी और आसान सेवाएं मिलेंगी।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने डिरेगुलेशन एक्सरसाइज फेज-2 के तहत 18 विभागों की 95 प्रमुख सेवाओं की समीक्षा की है। इस दौरान आवेदन से लेकर अंतिम मंजूरी तक पूरी प्रक्रिया का अध्ययन किया गया। जहां अनावश्यक औपचारिकताएं मिलीं, वहां प्रक्रिया को सरल बनाया गया और समय सीमा कम करने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि कुछ सेवाओं में प्रक्रिया इतनी आसान कर दी गई है कि आवेदन के बाद उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि किन सेवाओं में यह सुविधा मिलेगी, इसकी अलग से सूची जारी की जाएगी।
कारोबार के लिए राहत
सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए विभिन्न लाइसेंस, परमिट, मंजूरी और क्लीयरेंस के लिए एक ही मंच पर आवेदन किया जाता है। समय सीमा घटने से उद्योग और व्यापार जगत को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंजूरियों में देरी कम होने से नए निवेश और कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
डिजिटल गवर्नेंस पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सरकारी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाना है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल तकनीक और प्रक्रिया सुधार के जरिए लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने पर लगातार काम कर रहा है।