{"_id":"69b95594f1e8b72fe609137e","slug":"a-70-year-old-dilapidated-iron-bridge-over-the-najafgarh-drain-in-roop-nagar-collapses-killing-an-elderly-woman-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128190-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रूप नगर में नजफगढ़ ड्रेन पर बना लोहे का जर्जर पुल भरभराकर गिरा, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रूप नगर में नजफगढ़ ड्रेन पर बना लोहे का जर्जर पुल भरभराकर गिरा, बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में दो कालोनियों को जोड़ने के लिए दशकों पहले बना था नाले पर पुल, जर्जर होने के बाद पिछले करीब एक साल से किया हुआ था पुल को बंद
-हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, बोट क्लब व बाकी एजेंसियां रेस्क्यू के लिए पहुंचीं, बाद में गहरे नाले से निकाला गया बुजुर्ग महिला का शव
-गुड़ मंडी-राजपुरा और रूप नगर को जोड़ने के लिए बना था पुलिस, बंद होने के बावजूद हजारों लोग कर रहे थे इस्तेमाल, किसी को नहीं था यकीन के पुल अचानक गिर जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नजफगढ़ ड्रेन (नाले) पर बना करीब 50 साल पुराना(स्थानीय लोगों के अनुसार) और जर्जर लोहे का पुल अचानक भरभराकर गिर गया। पुल गिरते ही उसके बीचों-बीच उस पर बैठी 60 साल की एक बुजुर्ग महिला नाले में जा गिरी। लोगों ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस व रेस्क्यू टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग, एनडीआरएफ, बोट क्लब व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद महिला को नाले से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि बुजुर्ग महिला पुल के बीच में बैठकर भीख मांगती थी। हादसे के समय उसे भागने का मौका नहीं मिला। उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। रूम नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 9.25 बजे रूप नगर ब्लॉक-3 में हुआ। यहां करीब सात दशक पहले से नजफगढ़ ड्रेन पर लोहे का एक पतला-संकरा और छोटा पुल बना हुआ है। इसका इस्तेमाल पैदल गुजरने वाले राहगीर और कभी-कभार बाइक या स्कूटी वाले भी कर लेते थे। सूत्रों ने बताया कि नाला सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का है और उसकी देखरेख का जिम्मा भी इसी विभाग का है। काफी पुराना होने के कारण यह जर्जर हो चुका था। पुल कई जगह से गल भी चुका था। इसका ध्यान में रखते हुए पिछले साल से ही पुल को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। लेकिन गुड़ मंडी-राजपुरा से रूप नगर जाने वाले लोग लगातार इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं पुल पर अक्सर एक बुजुर्ग महिला बैठकर भीख मांगती थी। एक प्रत्यक्षदर्शी संजू नामक युवती ने बताया कि वह गुड़मंडी से रूप नगर जा रही थी। अचानक पुल गिरने लगा। वह भागकर सुरक्षित पहुंच गई, लेकिन पुल पर बैठी वह बुजुर्ग महिला नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बोट क्लब की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला का शव नाले से निकाला। अब रूप नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हादसे की क्या वजह थी। क्राइम टीम व एफएसएल ने भी मौके का मुआयना किया है।
स्कूल के समय गिरता पुल तो होता बड़ा हादसा
गुड़मंडी में रहने वाले बुजुर्ग श्याम प्रसाद ने बताया कि रूप नगर में कई सरकारी स्कूल हैं। गुड़मंडी, राजपुरा और आसपास की कई कालोनियों से भारी मात्रा में बच्चे स्कूल जाते हैं। अक्सर बच्चों की भीड़ पुल को क्रॉस करती है। ऐसे में यदि बच्चों के आने या जाने के समय हादसा हुआ होता तो बड़ा हो सकता है। दूसरी ओर रूप नगर के कुछ लोग पुल गिरने को सही बता रहे थे, उनका कहना था कि गुड़-मंडी-राजपुरा की ओर से कई असामाजिक तत्व आकर चोरी या दूसरी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुल गिरने से उनके यहां वारदातों में कमी आएगी।
अब कई किलोमीटर का लगाना पड़ेगा चक्कर
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुड़-मंडी, राजपुरा और आसपास की कई कालोनियों से भारी मात्रा में छात्रा के अलावा काम करने वाली महिलाएं व दूसरे लोग भी इस पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। दरअसल यह पुल गुड़मंडी और रूप नगर को जोड़ने के लिए शॉर्ट कट था। पुल न होने की वजह से अब उनको कई किलोमीटर का चक्कर काटकर आना होगा।
Trending Videos