{"_id":"69bb71feb2390314870da2ac","slug":"delhi-fire-being-in-the-embrace-of-sleep-left-no-opportunity-to-save-a-life-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ लोगों की मौत: गहरी नींद के आगोश में थे, नहीं मिला जान बचाने का मौका; सबसे आखिरी में निकाले इन दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लोगों की मौत: गहरी नींद के आगोश में थे, नहीं मिला जान बचाने का मौका; सबसे आखिरी में निकाले इन दोनों के शव
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:05 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, उनकी तीन पोतियों समेत एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।
नई दिल्ली के पालम के साध नगर में सुबह के समय परिवार के सभी लोग नींद के आगोश में थे। यही वजह रही आग लगने पर घर में मौजूद परिवार के 12 लोगों को पता ही नहीं चला। गहरी नींद में सो रहे परिवार की दम घुटने से नींद टूटी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
आग की तपिश ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। जान बचती नहीं देख इमारत के मालिक राजेंद्र कश्यप के बेटे सचिन और अनिल ने डेढ़ साल की बेटी मिताली के साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इन तीनों के अलावा इमारत में मौजूद किसी की भी जान नहीं बची।
Trending Videos
2 of 20
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी
- फोटो : भूपिंदर सिंह
राजेंद्र कश्यप किसी काम से गोवा गए थे जबकि दूसरे नंबर का बेटा सुनील अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ शिमला गया था। एक बहु मायके अपने बेटे के साथ गर्यी थी। राजेंद्र के 19 लोगों के परिवार में अब 10 लोग बचे हैं, इनमें से भी तीन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में पत्नी लाडो देवी के अलावा पांच बेटे और एक बेटी थी
एक परिजन दीपक ने बताया कि राजेंद्र पिछले साध नगर मार्केट के प्रधान हैं। वह आम आदमी पार्टी से भी जुड़े थे। परिवार में पत्नी लाडो देवी के अलावा पांच बेटे और एक बेटी थी। लाडो बीमार होने के चलते व्हीलचेयर पर रहती थी।
4 of 20
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ा बेटा कमल, पत्नी आशु और तीन बेटियों निहारिका, इवानी और जैसिका के साथ रहता था। तीसरे नंबर का बेटा प्रवेश था जिसकी पत्नी कविता बेटे व्योम के साथ मायके नजफगढ़ गई थी। चौथे नंबर पर राजेंद्र का बेटा अनिल है जो हादसे के वक्त तीसरी मंजिल पर मौजूद था।
विज्ञापन
5 of 20
दिल्ली के पालम में इमारत में भयंकर आग लगी
- फोटो : भूपिंदर सिंह
अचानक उसकी नींद खुली तो उसने खुद को फंसा पाया। उसने बेटी के लेकर नीचे छलांग लगा दी। अनिल पत्नी दीपिका की अग्निकांड में मौत हो गई है। पांचवां बेटा सचिन अविवाहित है जो हादसे के समय दूसरी मंजिल पर था। आग लगी तो उसने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।