{"_id":"69bb51544e945f74ac0d958f","slug":"in-dadri-an-innocent-child-drowned-in-a-dirty-water-pond-while-playing-death-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: दादरी में खेलते-खेलते गंदे पानी के तालाब में समा गया मासूम, लापरवाही और अव्यवस्था से चली गई एक और जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: दादरी में खेलते-खेलते गंदे पानी के तालाब में समा गया मासूम, लापरवाही और अव्यवस्था से चली गई एक और जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
घरों से निकलने वाला गंदा पानी लंबे समय से एक खाली जगह पर जमा हो रहा था, जो अब एक छोटे तालाब का रूप ले चुका था। इसी पानी में बुधवार को खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई।
demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में लापरवाही और अव्यवस्था ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। घरों से निकलने वाला गंदा पानी लंबे समय से एक खाली जगह पर जमा हो रहा था, जो अब एक छोटे तालाब का रूप ले चुका था। इसी पानी में बुधवार को खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और कॉलोनी के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।
Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में उमेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मूलत रामपुर के रहने वाले हैं। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका करीब 5 वर्षीय बच्चा देव छपरौला गांव स्थित बीएसआर मॉडर्न स्कूल में नर्सरी का छात्र था। वह रोजमर्रा की तरह बुधवार को दोपहर के समय स्कूल से घर आया था। घर से खेलने के लिए बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कुछ ही दूरी पर कॉलोनी से निकलने वाला पानी एक स्थान पर एकत्र था। खेलते-खेलते पानी के पास पहुंच गया। जिससे बच्चे का पैर फिसलने के चलते पानी में गिर गया। पानी में गिरने पर वह डूब गया। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो देव की माता घर के बाहर देखने के लिए निकली। तब तक वहां खेल रहे बच्चे डूबने का शोर मचा रहे थे। शोर सुुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कॉलोनी में आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक बच्चे के पिता को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पिता उमेश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस व आसपास के लोगों ने परिजनों का ढांढस बंधाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।