{"_id":"69bb4829b301f6cb68074976","slug":"lpg-crisis-in-delhi-gas-cylinders-remain-unavailable-even-10-15-days-after-booking-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis Delhi: बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं, राजधानी में बस आश्वासन की ही हो रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis Delhi: बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं, राजधानी में बस आश्वासन की ही हो रही सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार
गैस एजेंसियां लगातार यह दावा कर रहीं कि उपभोक्ताओं को समय पर और पूरी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में लोग समय पर गैस न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।
lpg cylinder
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में एलपीजी गैस को लेकर एजेंसियों के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, इसमें जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। गैस एजेंसियां लगातार यह दावा कर रहीं कि उपभोक्ताओं को समय पर और पूरी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में लोग समय पर गैस न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
Trending Videos
लक्ष्मी नगर, आरके पुरम, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मुनरिका, मयूर विहार और संगम विहार समेत कई इलाकों में गैस डिलीवरी में देरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन या फोन से गैस सिलिंडर बुक कराया, लेकिन तय समय के भीतर डिलीवरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई मामलों में लोगों को 10 से 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लक्ष्मी नगर निवासी संजय ने बताया कि उन्होंने करीब दस दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं पहुंची। एजेंसी में कई बार संपर्क करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।