सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A festive atmosphere prevailed at the Delhi BJP office on Makar Sankranti

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल, नेताओं ने साथ मनाई खुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Jan 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

A festive atmosphere prevailed at the Delhi BJP office on Makar Sankranti
दिल्ली भाजपा ने मकर संक्रांति पर किया भव्य आयोजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई प्रमुख नेताओं ने एक साथ मिलकर इस पर्व को मनाया।
Trending Videos
अभिनेता-गायक और भाजपा नेता पवन सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में गाना गाया। उन्होंने अपने गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्टी नेताओं ने इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ा।
केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा, 'आज बहुत पवित्र दिन है जब हम देश में पोंगल और मकर संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं। एक नई ऊर्जा, नई शक्ति और नए उत्साह के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी काम हो रहा है... हमारे किसानों ने हमारी चिंता अन्नदाता के रूप में की है, उनको मैं शुभकामनाएं देता हूं।' भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'सभी को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल के महा पर्व की बहुत बधाई। यह एक ऐसा पर्व है जो पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है। आज प्रधानमंत्री मोदी पोंगल के उत्सव के लिए केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आए।'

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, 'मकर संक्राति हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। हम प्रकृति के साथ इस दिन को मनाते है। पूर्वांचल मोर्चा की ओर से दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इसमें सभी ने शिरकत की। मैं पूर्वांचल मोर्चे को धन्यवाद करती हूं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed