सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A firing incident on a car was reported at Delhi's Kashmiri Gate area

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक व्यक्ति घायल; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A firing incident on a car was reported at Delhi's Kashmiri Gate area
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कार पर फायरिंग की खबर है। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। 

Trending Videos

पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


इलाके के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है।

बंथिया ने कहा कि हम जांच के हर पहलू पर काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

सूत्रों के अनुसार, घायल व्यक्ति खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है। हालांकि, यह उनका अपना दावा है, और पुलिस इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है। घटना के समय गाड़ी में मौजूद अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी वाली जगह पर खोखे कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

कार सवार लोगों में से एक विक्की ने बताया कि हमने कुछ नहीं देखा क्योंकि हम पर पीछे से गोलियां चलाई गईं। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली लग गई। यह घटना हनुमान मंदिर के ठीक बाहर घटी... हम मंदिर के अंदर थे। हम अभी-अभी बाहर निकले थे। 
कार में मौजूद लोगों में से एक ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। मैं आगे बैठा था। हमें बताया गया कि करीब दो-तीन लोगों ने हम पर गोली चलाई। हमारे साथ मौजूद लोगों में से एक, संदीप को गोली लग गई। हमें कोई धमकी नहीं मिली थी, लेकिन हमें कुछ गड़बड़ लग रही है। देखते हैं कि कोई इसकी जिम्मेदारी लेता है या नहीं। कार में सवार लोगों में से एक ने बताया कि हम रात करीब 10:15 बजे एक मंदिर से निकले थे। कार मेरी थी। मैं ही चला रहा था। हम कार में बैठे ही थे कि स्टार्ट किया, तभी हम पर तीन गोलियां चलाई गईं। जब पीछे का शीशा टूटा, तब हमें एहसास हुआ कि हम पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मेरा एक दोस्त संदीप, जो पीछे बीच में बैठा था, उसकी पीठ में गोली लगी। तभी हम तेजी से गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। पीसीआर समय पर पहुंच गई और हमारे दोस्त को अस्पताल ले गई।


ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि दीपक खत्री एक वकील हैं। उनके साथ चार साथी थे। वे रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट इलाके में अपनी कार से आईएसबीटी जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटर पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने, जिनमें से एक के पास हथियार था, गोलीबारी शुरू कर दी। उनके एक साथी संदीप को कंधे में गोली लगी है। वह सुरक्षित हैं... हम दीपक खत्री और उनके साथियों के विस्तृत बयान ले रहे हैं। उन्होंने बताया है कि दीपक खत्री को शहजाद भट्टी से धमकियां मिली थीं... हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed