{"_id":"6a10559dd8d6402b1502b1e1","slug":"a-large-oxygen-park-walking-track-pond-and-hundreds-of-trees-will-be-built-in-burari-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137484-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुराड़ी में बनेगा बड़ा ऑक्सीजन पार्क, वॉकिंग ट्रैक, तालाब और सैकड़ों पेड़ लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुराड़ी में बनेगा बड़ा ऑक्सीजन पार्क, वॉकिंग ट्रैक, तालाब और सैकड़ों पेड़ लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला, 3 एकड़ में विकसित होगा पार्क
सीएम ने कहा-दिल्ली के अन्य इलाकों में बनाएंगे ऐसे ऑक्सीजन पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बुराड़ी इलाके के मुखमेलपुर गांव को शुक्रवार को एक ऑक्सीजन पार्क की सौगात मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां करीब तीन एकड़ में बनने वाले इस पार्क की आधारशिला रखी। पार्क में हरियाली के साथ लोगों के घूमने, बैठने, योग और मनोरंजन की सुविधाएं विकसित होंगी। ये पार्क आसपास के हजारों लोगों के लिए राहत और बेहतर वातावरण का केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया इस पार्क के लिए वन विभाग की ओर से एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि और विवेकाधीन मद से भी एक करोड़ रुपये अतिरिक्त देने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क में आधुनिक सुविधाएं की जाएं, ताकि ये दिल्ली के बेहतरीन पार्कों में शामिल हो सके। दिल्ली को विकसित बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और लोगों की बेहतर जीवनशैली भी सरकार की प्राथमिकता है। मुखमेलपुर पार्क स्वास्थ्य, सामाजिक मेलजोल और सकारात्मक जीवनशैली का केंद्र बनेगा। यहां वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बैठने के लिए हट, सुंदर तालाब और कई प्रजातियों के छायादार पेड़ लगाएंगे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह जगह सुबह-शाम सैर, योग और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी। इसका फायदा मुखमेलपुर के अलावा जिंदपुर, बख्तावरपुर, हिरंकी और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल 70 लाख नए पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। ऑक्सीजन पार्क और वृक्षारोपण अभियान दिल्ली को ज्यादा स्वच्छ और हरित बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के गंदे नाले को ढकने और अन्य विकास कार्यों के लिए भी जरूरी आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया।
बाहरी दिल्ली में विकास पर खर्च होंगे 10 हजार करोड़ : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाहरी दिल्ली और गांवों में सड़क, नाला, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी करीब 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। बुराड़ी में सीवर और पेयजल पाइपलाइन परियोजना के अलावा करीब 20 करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बुराड़ी अस्पताल में नई मशीनें लगाई गई हैं और डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार किया है। लंबे समय से बंद पड़े वाहन फिटनेस केंद्र को आधुनिक ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मौके पर सांसद मनोज तिवारी, महापौर प्रवेश वाही और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos