{"_id":"699cff27f1366f23a00c2e0b","slug":"a-woman-worker-died-after-falling-from-the-18th-floor-of-an-under-construction-society-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: निर्माणाधीन सोसाइटी में 18वें तल से गिरी महिला श्रमिक की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: निर्माणाधीन सोसाइटी में 18वें तल से गिरी महिला श्रमिक की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
demo
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर 43 स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय एक महिला मजदूर 18वीं मंजिल से गिर गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
Trending Videos
पश्चिम बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय सुखी सोरेन सोमवार को निर्माणाधीन साइट पर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 18वीं मंजिल से नीचे गिर गईं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। अभी परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि ऊंची इमारतों पर काम करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। महिला वर्तमान में सलारपुर में किराये का कमरा लेकर पति के साथ रह रही थी।