{"_id":"699cbe918406f8024707db47","slug":"delhi-weather-the-sun-harshness-has-intensified-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: सूरज के तेवर हुए कड़क, गायब हुई गुलाबी सर्दी; एक सप्ताह में पारा 31 डिग्री पार होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: सूरज के तेवर हुए कड़क, गायब हुई गुलाबी सर्दी; एक सप्ताह में पारा 31 डिग्री पार होने के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सार
जिस तरह से फरवरी में ही पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है उससे आने वाले सप्ताह में सूरज के तेवर और कड़े होंगे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आमतौर पर मार्च की शुरुआत तक मौसम में हल्की ठंड रहती है। इस बार बारिश कम होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण सर्दी की विदाई समय से पहले होने के संकेत मिल रहे हैं। जिस तरह से फरवरी में ही पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है उससे आने वाले सप्ताह में सूरज के तेवर और कड़े होंगे। इससे पारा 31 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस कारण से फरवरी-मार्च में ही अप्रैल-मई से गर्मी का अहसास होगा।
Trending Videos
दिल्ली में बीते चार दिन से दिन में तेज धूप तपिश का अहसास करा रही है, और सुबह-शाम हल्की सर्दी गायब सी है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस फरवरी का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अब एक मार्च तक लगातार तापमान में इजाफा होगा। 26 फरवरी तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं 27 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा। इस कारण से मैदानी इलाकों में कोई बड़ी मौसमी गतिविधि नहीं होगी। एक सप्ताह तक तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 25 व 26 फरवरी को दिन के समय 15-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।