सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested Indian Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib

AI समिट में प्रदर्शन मामला: IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में अब तक की आठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले सोमवार को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पकड़ा था।

Delhi Police arrested Indian Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib
उदय भानु चिब गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। गिरफ्तार की बाद पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Trending Videos


चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की सात दिन की कस्टडी मांगी थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साजिश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए सात दिन की कस्टडी की जरूरत है। वहीं, सीनियर वकील संजय घोष उदय भानु चिब की तरफ से पेश हुए। उन्होंने दलील दी कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं, वह दिल्ली में ही मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बिना हथियार, यहां तक कि बिना लाठी के वहां पहुंचे थे, ऐसे में इसे दंगा जैसी स्थिति बताना गलत है। घोष ने यह भी टिप्पणी की कि गंभीर अपराधों के बीच पुलिस टी-शर्ट बरामद करने को मुद्दा बना रही है, जो चिंताजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस एआई समिट प्रोटेस्ट केस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच करेगी।

बब्बर शेर साथियों पर गर्व है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कम्प्रोमाइज्ड पीएम’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत - सच और संविधान हमारे साथ हैं।'

भाजपा के राहुल गांधी पर हमला
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, 'राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची थी। एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के लिए उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया और दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से उनकी सात दिन की रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने उदय भानु चिब की चार दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है। राहुल गांधी ने संविधान की प्रतिलिपि नहीं पढ़ी है। भारत के नेता प्रतिपक्ष भारत की सबसे कमजोर कड़ी हैं। भारत का हर नागरिक संविधान का पालन करता है क्योंकि यही सूत्र भारतीयों को एक दूसरे से बांधता है।'

उधर, नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी कमीजों के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया।

टी-शर्ट पर ये लिखा था
अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने नारे छपे टी-शर्ट के ऊपर पहनी हुई कमीजें उतार दीं। उनकी टी-शर्ट पर पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और एप्स्टीन फाइल्स लिखा था। सूत्रों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट भी की और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांचकर्ता विरोध-प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।

टी-शर्ट बरामद की हैं
दिल्ली पुलिस ने आरोपी और यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी 22 फरवरी को टी-शर्ट बरामद कीं थीं।। कार से पीएम मोदी चेहरा छपी टी-शर्ट और पोस्टर भी मिले हैं। प्रदर्शन में इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है।

इन चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था
पुलिस ने चार आरोपियों बिहार से यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण हरि, बिहार में यूथ स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश में यूथ स्टेट प्रेसिडेंट अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed