पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man attacked a woman on her face with a sharp weapon in Mahendra Park area

बेटों ने की लड़ाई, बदला मां से लिया: सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, महिला बुरी तरह घायल

Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
सार

पीड़िता रानी नंगली पुना इलाके में रहती है। परिवार में पति दिलीप सिंह और दो बेटे हैं। महिला बख्तावरपुर स्थित एक फार्म हाउस में हाउस कीपिंग का काम करती है।

विज्ञापन
A young man attacked a woman on her face with a sharp weapon in Mahendra Park area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में एक युवक ने महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान 41 साल की रानी के रूप में हुई है। बुरी तरह से घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि हमला करने वाले आरोपी का महिला के बेटों से झगड़ा हुआ था और इस मामले में महिला के दोनों बेटे रोहिणी जेल में बंद हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रानी नंगली पुना इलाके में रहती है। परिवार में पति दिलीप सिंह और दो बेटे हैं। महिला बख्तावरपुर स्थित एक फार्म हाउस में हाउस कीपिंग का काम करती है। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में रानी ने बताया कि मेरे दोनों बेटे झगड़े के एक मामले में रोहिणी जेल में बंद हैं। 5 जून को वह अपने बेटों से मिलने रोहिणी जेल गई थी। वहां से आने के दौरान वह विक्रम बत्रा फ्लाई ओवर के पास बस से उतरी। वहां से वह पैदल ही घर की ओर जाने लगी। उसके साथ बेटे की मंगेतर भी थी।

विज्ञापन

रानी का आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बाइक पर वह लड़का भी सवार था, जिसके साथ उनके बेटों का झगड़ा हुआ था। आरोपी ने उसे देखते ही धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी भाग गए। फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महेंद्र पार्क थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed