सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was stabbed to death for refusing to smoke a cigarette.

Delhi NCR News: सिगरेट पीने से मना करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-आजादपुर मंडी में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों को पकड़ा, कर रही है मामले की छानबीन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आजादपुर मंडी में सिगरेट पीने से मना करने पर दो भाइयों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल युवक को उसके भाइयों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 28 साल के टारजन पासवान के रूप में हुई। मृतक के नाबालिग भाई के बयान पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक टारजन अपने दो भाइयों राजा और आशिक के साथ सराय पीपल थला इलाके में रहता था। वह भाइयों के साथ आजादपुर मंडी में कटहल बेचता था। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में राजा ने बताया कि 13 अप्रैल को दोनों भाई आजादपुर मंडी में मौजूद था। उसका भाई टारजन रेहड़ी पर मौजूद था। उसके रेहड़ी के बगल में विशाल नाम का युवक मंडी से गत्ता खरीदकर उसे जमा करता था और फिर उसे अपने भाई निराला के साथ मिलकर कबाड़ी को बेचता था। सुबह करीब 10.30 बजे विशाल उसकी रहेड़ी के पास गत्ता रख रहा था। वहीं टारजन कटहल को काट रहा था। विशाल सिगरेट पी रहा था। जिसका धुआं लगातार विशाल की तरफ आ रहा था। टारजन ने विशाल से सिगरेट पीने से मना किया और कहा कि साइड होकर सिगरेट पी लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article