सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young woman died in a road accident on the Rajokri flyover in Delhi

Delhi Accident: रजोकरी फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, युवती की हुई मौत और दो घायल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
A young woman died in a road accident on the Rajokri flyover in Delhi
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जब एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले के वीके साउथ थाने में सुबह 3:48 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें रजोकरी फ्लाईओवर की ओर एक सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त ट्रक और एक काली ब्रेजा कार मिली। कार में सवार तीन लोग घायल अवस्था में थे। सभी घायलों को तुरंत कैट्स एम्बुलेंस की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर एक युवती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रक का टायर फटने के कारण वह रजोकरी फ्लाईओवर पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मृतका सेक्टर-15, द्वारका, दिल्ली की रहने वाली थी। वह गुरुग्राम से अपनी एक सहकर्मी के साथ ब्रेजा कार में घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में एक 47 वर्षीय व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो सड़क पर पैदल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed