{"_id":"6981b20691687e34ab017a5d","slug":"wife-of-the-declared-criminal-misbehaved-with-the-constable-and-tore-his-uniform-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: हवलदार से भिड़ी घोषित बदमाश की पत्नी, वर्दी फाड़ी; नशे के कारोबार में लिप्त होने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: हवलदार से भिड़ी घोषित बदमाश की पत्नी, वर्दी फाड़ी; नशे के कारोबार में लिप्त होने की थी शिकायत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
हवलदार का मेडिकल करवाने के बाद उनके बयान पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार अंकुर गीता कॉलोनी थाने में तैनात हैं।
Delhi police
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गीता कॉलोनी इलाके में घोषित बदमाश की पत्नी ने एक हवलदार के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में शामिल होने की शिकायत मिली थी। गश्त के दौरान आरोपी महिला के साथ कुछ लोगों को देखकर हवलदार अंकुर पूछताछ करने वहां पहुंचे थे।
Trending Videos
हवलदार का मेडिकल करवाने के बाद उनके बयान पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार अंकुर गीता कॉलोनी थाने में तैनात हैं। 1 फरवरी की रात सवा आठ बजे वह सिपाही जावेद के साथ पुश्ता रोड सफेदा झुग्गी के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गीता कॉलोनी थाने के घोषित बदमाश सलमान की पत्नी रूपा झुग्गी के पास खड़ी है। उसके पास कुछ लोग खड़े होकर बात कर रहे थे। उन्हें रूपा के बारे में जानकारी मिली थी कि वह नशीले पदार्थ बेचने में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचकर लोगों से पूछताछ करने लगे। इस बात पर रूपा भड़क गई और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिसकर्मी फोन से उसका वीडियो बनाने लगे। इससे वह और उग्र हो गई और अंकुर के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की करने लगी। इस दौरान उसने उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट करने से पुलिसकर्मी को चोट लगी।
