सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Delhi Sports Mahakumbh will begin on February 13, with 20,000 athletes showcasing their skills.

Delhi NCR News: दिल्ली खेल महाकुंभ 13 फरवरी से, 20 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सात खेलों में मुकाबले, 16 स्टेडियमों में एक महीने तक चलेगा आयोजन
Trending Videos


-शिक्षा मंत्री बोले-तीन गुना बजट के साथ दिल्ली बनेगी देश की स्पोर्ट्स कैपिटल



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में खेलों को नई पहचान देने के लिए 13 फरवरी से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। इसमें कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बास्केटबॉल, वालीबॉल और स्क्वैश जैसे सात खेलों में करीब 20 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि खेल बजट को तीन गुना बढ़ाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि अब दिल्ली बंद कमरों के आयोजन नहीं, बल्कि मैदानों में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाएगी।

शिक्षा एवं खेल मामलों के मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को सचिवालय में बैठक कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी को देश की स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने का संकल्प लिया है और खेल महाकुंभ उसी दिशा में बड़ा कदम है। दिल्ली खेल महाकुंभ का उद्घाटन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। आयोजन करीब एक महीने तक चलेगा। दिल्ली के 16 अलग-अलग स्टेडियम और खेल परिसरों में मुकाबले होंगे। इनमें बवाना, विकासपुरी, नजफगढ़ समेत कई इलाके शामिल हैं, ताकि राजधानी के हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल बजट तीन गुना, बदली तस्वीर
मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में दिल्ली में खेल और युवा गतिविधियों को नजरअंदाज किया गया। बजट लगातार घटता गया, जिससे खेलों का विकास रुक गया। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए बताया कि साल 2021-22 में खेल बजट 60 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में 41 करोड़, 2023-24 में 26 करोड़ और 2024-25 में भी 26 करोड़ रुपये तक सिमट गया। मौजूदा सरकार ने इस स्थिति को पलटते हुए 2025-26 में खेल और युवा मामलों के लिए बजट तीन गुना बढ़ाकर 76 करोड़ रुपये कर दिया है।

आकर्षक इनाम और रणवीर मैस्कॉट
दिल्ली खेल महाकुंभ में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी तय किए गए हैं। टीम इवेंट्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को 1.75 लाख रुपये, सिल्वर को 1.51 लाख और ब्रांज को 1.31 लाख रुपये दिए जाएंगे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गोल्ड के लिए 11 हजार, सिल्वर के लिए 9 हजार और ब्रॉन्ज़ के लिए 7 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दिल्ली खेल महाकुंभ के आधिकारिक मैस्कॉट रणवीर का भी अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed