फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party attacks BJP government over waterlogging

Delhi NCR News: जलभराव पर आम आदमी पार्टी का भाजपा सरकार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई में घोटाले का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। उसने नालों की सफाई में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजधानी में महज दो दिन की बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। यदि नालों की सफाई की जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में जगह-जगह जलभराव भाजपा सरकार के विकास मॉडल की वास्तविक तस्वीर पेश कर रहा है। उन्होंने हाल ही में बनी एक सड़क का वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि सड़क बनने के तुरंत बाद उस पर पानी भर गया।
विज्ञापन

कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में जल निकासी से जुड़े सभी प्रमुख विभाग भाजपा सरकार के अधीन हैं। उनके मुताबिक पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और डीडीए सभी की जिम्मेदारी सरकार पर है, इसलिए अब किसी अन्य एजेंसी पर जिम्मेदारी डालने का अवसर नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की सफाई और गाद निकालने के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होने पर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि केवल दो दिन की बारिश में लक्ष्मी नगर, विनोद नगर समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आम लोगों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed