सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: कहा- गरीबों के चावल में 70 करोड़ की साप्ताहिक कमीशनखोरी, सीएम रेखा पर क्या बोले?
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर गरीबों के लिए निर्धारित चावल की बिक्री में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 31,000 मीट्रिक टन चावल हर सप्ताह निजी कंपनी को बेचा जाना था। भारद्वाज ने प्रति सप्ताह 70-71 करोड़ रुपये की कमीशन का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में गरीबों के लिए निर्धारित चावल को निजी कंपनी को बेचने की योजना बनाई गई थी।
Delhi: AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, "Rekha Gupta's government is carrying out such large-scale corruption that you will be shocked. The corruption we are talking about was planned at the beginning of this year. The plan was that over the next three years, every… pic.twitter.com/FzjkWbXvFZ
— IANS (@ians_india) August 9, 2026
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, 'रेखा गुप्ता की सरकार बड़े पैमाने पर ऐसा भ्रष्टाचार कर रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार की हम बात कर रहे हैं, उसकी योजना इस साल की शुरुआत में बनाई गई थी।'
उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत अगले तीन वर्षों तक हर सप्ताह दिल्ली के गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से निकाला जाना था। आरोप है कि यह चावल गरीबों तक पहुंचने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुनी कीमत पर बेचा जाना था।
भारद्वाज ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर सप्ताह एक किलो चावल पर 23 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उनके अनुसार, कुल मिलाकर प्रति सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने आगे दावा किया कि योजना के मुताबिक तीन साल तक चावल की बिक्री जारी रहती तो कुल 22 हजार करोड़ रुपये का चावल बेचा जाना था और कुल 11 हजार करोड़ रुपये का कमीशन लिया जाना था।