सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for robbing bike taxi driver in Rohini

Delhi NCR News: रोहिणी में बाइक टैक्सी चालक से लूट के आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बाइक टैक्सी चालक से हुई लूट का मामला सुलझाते हुए मुख्य आरोपी शुभम उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके तीन नाबालिग साथियों को भी दबोचा गया है।
Trending Videos

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, ईयरबड्स और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। 15 मार्च को बदमाशों ने साहबाद दौलतपुर में दीपक कुमार को रोककर लूटपाट की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 24 से 27 मार्च के बीच सभी आरोपियों को दबोच लिया। शुभम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed