{"_id":"69bbefdd840ec8a2b803cf81","slug":"accused-of-firing-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128438-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
जगतपुरी थाना क्षेत्र के एक निवासी से मांगी थी चार करोड़ की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ईस्टर्न रेंज ने जगतपुरी थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए फायरिंग के मामले में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अंबाला, हरियाणा के जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। उसने रंगदारी के लिए कॉल और फायरिंग की घटना को अंजाम पंजाब के गैंगस्टर गुरजंत उर्फ जनता के निर्देश पर दिया था। अदालत ने उसे पीओ घोषित किया हुआ था। वह एक साल से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि जगतपुरी थाना क्षेत्र के एक निवासी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से मार्च 2025 में कई धमकी भरे कॉल/संदेश से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जगतपुरी थाने में 25 मार्च 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रंगदारी व फायरिंग दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि एसीपी कैलाश बिष्ट व इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम भी इस मामले की जांच कर रही थी।
पिटाई के बदला लेने के लिए गुरजंत गिरोह का से जुड़ा था
सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखा कि आरोपी जसविंदर ने कृष्णा नगर से एक मोटरसाइकिल चुराई और पीड़ित के घर पर 2 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिल कृष्णा नगर बस स्टैंड के पास छोड़ दी। इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया की टीम को आरोपी के खरड़, पंजाब में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने 16 मार्च को खरड़ के पास स्वराज नगर में अचानक छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी उर्फ बंटी, पुत्र बंट सिंह का जन्म पटियाला, पंजाब में हुआ था। वर्ष 2022 में उसका झगड़ा वहीं के कुछ लड़कों से हो गया। पिटाई का बदला लेने के लिए वह गुरजंत उर्फ जनता गिरोह से जुड़ा। वहां गौरव ने उसे दिल्ली में गोलियां चलाने का काम सौंपा। घटना से पहले वह इलाके की रेकी करने के लिए दिल्ली भी आया था। इस अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी गौरव ने ही उसे दिया था।