{"_id":"69c27fe82e27239cbd066abd","slug":"accused-of-stealing-from-vehicles-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129185-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चालक का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चालक का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाला धरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठक ठक गैंग का सदस्य है हरियाणा निवासी युवक
नई दिल्ली । पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चालक का ध्यान भटकाकर कार से सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठक ठक गैंग के इस सदस्य के कब्जे से दो आईपैड, 15 मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसकी पहचान हरियाणा निवासी 19 साल के पीयूष कुमार के रूप में हुई है। उसपर चोरी और झपटमारी के चार मामले पहले से दर्ज हैं।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 26 फरवरी को पंजाबी बाग थाना पुलिस को कार से मोबाइल चोरी किए जाने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। जांच के लिए रुकने पर कार में रखा मोबाइल फोन और आईपैड वाला बैग चुरा लिया और भाग गए। ब्यूरो
Trending Videos