सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth stabbed to death in Bawana after refusing to give 2000 rs

₹2000 के लिए कत्ल: पैसे न देने पर गले पर चाकू से वार, CCTV में दिखे तीन नाबालिग कातिल; हत्यारों ने कबूला जुर्म

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Murder News: दिल्ली के बवाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां तीन नाबालिगों ने एक युवक की गले पर चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। 

Youth stabbed to death in Bawana after refusing to give 2000 rs
दिल्ली में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बवाना इलाके में दो हजार रुपये देने से मना करने पर नाबालिगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 28 साल के प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और घटना के कुछ देर बाद तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

Trending Videos


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार रात बवाना थाना पुलिस को सेक्टर तीन बवाना एम ब्लॉक पार्क के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को इंद्रराज कॉलोनी निवासी मुनीश अली मिला। जिसने बताया कि वह अपने दोस्त मूलत: बिहार के रहने वाले प्रमोद के साथ जूते की फैक्टरी में काम करते हैं और दोनों एक साथ इंद्रराज कॉलोनी में साथ रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दोनों बाजार से सब्जी लेकर घर की ओर जा रहे थे। पार्क के पास तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। तीनों उनसे दो हजार रुपये देने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों और उनके दोस्त प्रमोद के बीच कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान एक हमलावर ने अपनी जेब से चाकू निकालकर प्रमोद के गले पर हमला कर वहां से भाग गया।

पुलिस ने घायल प्रमोद को तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बवाना थाने का काम देख रहे आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। कुछ ही घंटे में पुलिस ने फुटेज में दिख रहे नाबालिगों की पहचान करने के बाद बृहस्पतिवार तड़के तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। 

पूछताछ में तीनों ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान दो लोगों को जाते देख उनसे लूटपाट करने की योजना बनाई। पैसे देने से इंकार करने पर एक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और तीनों वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। पुलिस ने इन्हें जुबनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed